फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों में हुड़दंग करने वाले जाएंगे जेल

Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली परिसर में बुधवार को होली, रमजान और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में सद्भावना से त्योहारों को मनाने की अपील की गई। इस दौरान अधिकारियों ने त्योहारों पर आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ हरिराम यादव ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अपनी पूरी तैयारी कर ली है। शासन के आदेश और निर्देश के अनुसार त्योहार की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। होली के त्योहार पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौजूद लोगों से दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे से सद्भावना पूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र और नगर क्षेत्र से आए लोगों ने अधिकारियों को आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि निंबही गांव की मस्जिद पर मानक के विपरीत लाउडस्पीकर लगाकर व्यापक ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। हाफिज शहादत हुसैन ने कहा कि त्योहार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाए। उपेंद्र मास्टर ने कहा कि नगर में लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कर दिया जाए। होली के दिन अंबेडकर चौराहे पर पुलिस की विशेष पिकेट लगाई जानी चाहिए। अधिकारियों ने बैठक के बीच से आई समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, एनटी अनिल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, रिजवान अहमद, ओपी जायसवाल, शिवम श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, विजय यादव, इसराइल मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें