फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ज्वेलरी और बर्तन की दुकान से चोरों ने उड़ाए जेवर और सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी। कस्बा स्थित ज्ञानप्रकाश इंटर काॅलेज के निकट अमित कुमार वर्मा के ज्वेलरी और बर्तन की दुकान में चोरों ने नकब काटकर चोरी किया। चोराें ने नकदी सहित लाखों के सामानों पर हाथ साफ किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दिया है, जबकि फाॅरेंसिक टीम ने दुकान में जगह-जगह से नमूना लिया है।
विज्ञापन

भलुअनी कस्बा के पटखौली वार्ड निवासी अमित कुमार वर्मा की चौराहे पर आभूषण और बर्तन की दुकान है। रोज की भांति वह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह दुकान में नकब कटा और सामान बिखरा देख लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। अमित वर्मा भी दुकान पर पहुंच गए। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने कहा है कि सामान खरीदने के लिए रखा दो लाख 85 हजार रुपये और रोज की बिक्री सहित छह से सात लाख के सोने-चांदी के सामान चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें