फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधी रात में चोरों ने खंगाला घर, गहने और नकदी ले उड़े

Sun, 14 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। शनिवार की आधी रात चहारदीवारी फांद कर घर में घुसे चोरों ने गहने और नकदी चुरा ले गए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो घर के हालत देख अवाक हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकहा गांव के संदीप गिरी शाम को परिवार के साथ भोजन करने के बाद बरामदे में सोने चले गए। आधी रात में चहारदीवारी फांद कर चोर घर में घुस गए। आलमारी और बॉक्स का ताला तोड़कर गहने और नकदी के साथ अन्य सामान चुरा ले गए।
परिजनों घर के अंदर जाकर देखा तो सभी आलमारी और बॉक्स टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। कुछ सामान घर के पीछे खेत में फेंका गया था। मौके पर पहुंची ने जांच किया। परिजनों के अनुसार कुछ गहना कपड़ा और नगदी चोर ले गए हैं। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें