-गले से मंगलसूत्र निकालते समय टूटी नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर में रविवार की देर रात एक मकान में खिड़की के रास्ते एक घर घुसे चोरी महिला को धमकी देकर 16 हजार रुपये की नगदी और जेवर चुरा ले गए।
हरेरामपुर गांव निवासी फूला देवी पत्नी राजू परिवार को भोजन कराने के बाद अपने कमरे जा कर सो गईं। एक कमरे में वह अकेली सो रही थीं, जबकि दूसरे कमरे में उनका पुत्र सन्नी व बहू रिंकी सो रही थीं। रविवार की आधी रात के करीब एक चोर फूला देवी के कमरे में खिड़की के रास्ते दाखिल हुआ। उसने घर का फाटक खोल दिया। इससे अन्य चोर घर के अंदर दाखिल हो गए।
फूला ने बताया कि चोर उनके गले से मंगलसूत्र निकाल रहा था। नींद खुलने पर वह चोरों को देखकर वह अवाक रह गईं। चोर मुंह पर काला कपड़ा बांधे हुए थे। उन्होंने धमकाया तो वह डर के कारण चुप रहीं। चोरों के जाने के बाद वह चिल्लाने लगी। जब तक लोग नींद से उठे बदमाश रेलवे लाइन के तरफ भाग निकले। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है।