फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव

Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट।कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव के पश्चिम तरफ लिपटस के बगीचे में एक अधेड़ का शव रविवार की शाम शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।रविवार की शाम परसिया भंडारी गांव के कुछ लोग शौच करने गांव के पश्चिम तरफ एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता देख होश उड़ गए।आकर गांव में बताते ही पूरी खबर आग की तरह फ़ैल गई।गांव के लोग इकट्ठा होकर बगीचे में पहुंचकर देखा ।किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया।शव की सूचना पर शहर कोतवाल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल की सूचना पर मृतक 50 वर्षीय सर्जुन प्रसाद के छोटे बेटे राजू ने आकर शव की शिनाख्त सर्जुन प्रसाद के रूप में किया।मृतक बरहज थाने के पलिया गांव का निवासी बताया जा रहा है ।मृतक सर्जुन प्रसाद के बेटे राजू ने बताया कि उनके पिता सर्जुन प्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ।मृतक सर्जुन प्रसाद पिछले 26 सितंबर 2025 से घर से गायब थे जिनकी स्थानीय स्तर से ढूंढा जा रहा था। एक अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना रविवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मृतक के बेटे राजू ने पी एम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त सर्जुन प्रसाद के रूप में किया। सर्जुन प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी लीलावती देवी एवम पिता रामनक्षत्र सहित दोनों बेटे संदीप एवम राजू एक बेटी पिंकी का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के बेटे ने बताया कि करीब ,10 वर्षो से दुबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम किया करते थे करीब आठ माह पूर्व दुबई से घर आए थे तभी से मानसिक रूप से परेशान रहते थे लेकिन पूछने पर कुछ बताते। नही थे।इधर शहर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।अभी कोई तहरीर नही मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें