फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहरौना बार्डर के रास्ते कर रहे प्रवेश, जांच में आधार कार्ड भी नहीं मिला पास

Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रवेश पर निगरानी के दिए हैं आदेश
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद से आकर अलग-अलग स्थानों पर शरण ले रहे एक समुदाय के लोग

देवरिया। जिले की सीमा में एक सप्ताह से मेहरौना बार्डर के रास्ते मुर्शिदाबाद और मालदा से एक समुदाय के दो सौ से अधिक लोग दाखिल हुए हैं। चर्चा है कि यहां से अलग-अलग जिलों में पहुंच शरण लिए हैं। बांग्लादेशियों के भी घुसपैठ कर आने की आशंका जताई जा रही है। एलआईयू और पुलिस को इसकी भनक नहीं लग पाई। इस बात की जानकारी के बाद एलआईयू और पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। कई जगह संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य भी मांगे गए। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी ऑफिस से सूबे में निगरानी की जा रही है, ताकि प्रदेश में बाहरी संदिग्ध दाखिल न होने पाएं।
बिहार के गुठनी चौराहे पर एक सप्ताह पहले दो बसों में 120 की संख्या में एक समुदाय के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया कि हम लोग मालदा और मुर्शिदाबाद से आ रहे हैं। लार में रह कर फेरी लगा कर व्यवसाय करते हैं। आधार कार्ड दिखाने को कहा गया तो किसी ने नहीं दिखाया। इसके बाद यहां से चले गए। पिछले शुक्रवार को सिलीगुड़ी से मेहरौना की तरफ आने वाली बस से 50 से अधिक किशोर चौराहे पर उतरे। पांच युवक उन्हें रिसीव करने पहुंचे। पता चला कि बालिया के एक मदरसा में पढ़ने के लिए जा रहे हैं। बिहार के अररिया के मदरसा में जगह नहीं है, वहां बच्चे ज्यादा हैं इसलिए उन्हें बलिया भेजा गया है। कुछ देर बाद मेहरौना के रास्ते चार पहिया वाहन से निकल गए। लोग आशंका जता रहे हैं कि बांग्लादेशी और रोहंगिया हो सकते हैं जो भारत में चुपके से शरण ले सकते हैं। इनके जिले के विभिन्न कस्बों में रह कर रेहड़ी पर धंधा करने की चर्चा है। साथ ही कुछ स्थायी रूप से भी यहां रहने की फिराक में हैं। इनके बार्डर के रास्ते घुसपैठ करने की जानकारी एलआईयू और स्थानीय पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो चेकपोस्ट के रास्ते कितने देवरिया की सीमा में दाखिल हुए हैं, इसकी जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा बलिया के मदरसे से भी संपर्क कर इनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए चलाया अभियान
- 120 की संख्या में मुर्शिदाबाद से लोगों के पहुंचने के बाद से प्रशासन सख्त है। इसके लिए जिले के अधिकारियों ने अभियान चला कर इनकी पहचान के निर्देश दिए हैं। शनिवार को लार पुलिस ने नगर सहित आसपास के गांवों में इनकी तलाश में अभियान चलाया। साथ ही इनके होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।

वर्जन
बाहरी लोगों के आने की जानकारी पर पुलिस अलर्ट है। किसी भी हाल में संदिग्ध नहीं प्रवेश कर पाएंगे। जिनके आने की सूचना मिली है उनकी तलाश कराई जा रही है।

दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें