फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में डिजिटल भुगतान की होगी सुविधा

Mon, 11 Sep 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार इजाफा हो रहा है। हॉस्पिटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मेडिकल कॉलेज को डिजिटल किया गया है। इसके तहत मरीज अब ऑनलाइन जांच व पर्चा का शुल्क जमा कर सकता है। इसके लिए 15 ई पॉश मशीन आई है। अभी आठ काउंटरों पर मशीन लगाई जाएगी। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर यह शुरू हो जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों को पर्ची लेने और शुल्क जमा करने में आसानी होगी। वे ई पेमेंट कर सकेंगे। उन्हें खुदरा पैसा के लिए परेशानी होना पड़ेगा। वहीं कलेक्शन और हिसाब में आसानी होगी।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर रोज करीब ढाई हजार लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की भीड़ को देखते हुए छह काउंटर बनाए गए हैं, जहां लंबी कतार लगती है। लोगों को डेढ़ से दो तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं एक रुपये शुल्क देने के लिए खुदरा पैसा को लेकर परेशान होना पड़ता है। वहीं सर्जरी, प्लास्टर, ईसीजी तथा कुछ जांच के लिए मरीजों को शुल्क जमा करना पड़ता है। इसके लिए भी परेशानी होती है। इसे देखते हुए प्राचार्य डॉ.राजेश बरनवाल ने डिजिटल भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए 15 पॉश मशीन मंगाई गई है, जिसे एचडीएफसी बैंक ने उपलब्ध कराया है। प्राचार्य के निर्देशन में एचएमआईएस के नोडल अधिकारी व बायोकेमेस्ट्री विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संजय भट्ट के देखरेख में एफएमएस इंजीनियर अभिषेक कुमार यादव इस व्यवस्था को शुरू करने में जुट गए हैं। जांच फीस व पर्चा की फीस जमा करने के लिए एक सप्ताह के अंदर पाॅश मशीन की सुविधा हो जाएगी। पर्ची लेने व फीस जमा करने के लिए काउंटर पर क्यूआर कोड व पॉश मशीन उपलब्ध रहेगी। उसे स्कैन कर पैसा जमा हो सकेगा। वहीं एटीएम के माध्यम से भी पैसा जमा किया जा सकेगा।

मेडिकल कॉलेज के पर्ची व शुल्क जमा करने के लिए डिजिटल पेंमेट की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएगी। अब मरीज व तीमारदार ई पेमेंट के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पॉश मशीन उपलब्ध हो गई है। जल्द ही काउंटरों पर लगा लिया जाएगा। इस काम में एचएमआईएस के नोडल अधिकारी व एफएमएस इंजीनियर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें