फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डंठल में लगी आग से चार गांव में मच गई चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव के नजदीक पहुंची आग तो गैस सिलिंडर और कीमती सामान घर से फेंका बाहर
विज्ञापन


- तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। डंठल में लगी आग के विकराल रूप धारण कर लेने से चार गांव में भगदड़ मच गई। गांव के नजदीक आंख के पहुंचने से ग्रामीण रसोई गैस सिलिंडर और कीमती सामान घर से निकल बाहर फेंकने लगे। पंपिंग सेट चला कर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार की दोपहर पछुआ हवा तेज बह रही थी। इसी दौरान सहबाजपुर और रुस्तमपुर गांव के बीच डंठल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से मुंडेरा लाला गांव की ओर बढ़ने लगी। गांव के लोगों ने सामान निकाल कर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच आग डिघवा, सुखारी टोला, मदिरा पाली खास और गोविंदपुर गांव की ओर विकराल रूप धारण करते हुए पहुंच गई। इन तीन गांव में तो ग्रामीणों ने सारा कीमती सामान और रसोई गैस सिलिंडर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह था कि गांव से निकलने वाली बरात और आने वाली बरात के स्वागत के लिए तैयार टेंट भी हटा दिए गए। गांव के ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला कर आग पर चार घंटे बाद काबू पाया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि डंठल में आग लगी थी। कहीं से जानमाल के नुकसान का सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें