फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीनी विवाद में सगे भाइयों में विवाद, मारपीट एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 02 Jul 2024 01:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक के बच्चे व परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पकड़ी बाजार के सुरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरडीहा अली गांव में सोमवार देर रात दो भाईयों में जमीन विवाद को लेकर आपस में  जम कर मार-पीट हुई। मोहन कनौजिया( 40) को सर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। भाई विजय कन्नौजिया और मोहन कनौजिया के बीच घर के बंटवारे को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। आरोप है कि सोमवार को विवाद में विजय और उसकी पत्नी कुन्ती ने मिलकर मोहन कनौजिया को मारपीट कर घायल कर दिया।

मृतक के सात बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। मृतक की माता शैयनी देवी( 90) का रो- रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें