फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: छत के रास्ते घुसे चोरों ने तीन घरों से नकदी सहित लाखों के गहने उड़ाए

Sun, 26 Jun 2022 10:29 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

सुबह घर के अंदर कमरे का ताला टूटा देखने पर पता चला की चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया है। जबकी अलख भगत और संदीप कुशवाहा का घर लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। वहीं, तीसरा घर दोनों घरों से 500 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
चोरों ने घर को खंगाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली में शनिवार की रात चोरों ने छत से तीन घरों में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए । 
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी संदीप कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, अलख भगत के घर के लोग शनिवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। उसी दौरान छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलख भगत के घर से दो लाख के गहने, 35 हजार नकदी, संदीप कुशवाहा के घर से तीन लाख का गहना और सामान, 16 हजार रुपये, वीरेंद्र सिंह के घर से 70 हजार का गहना और सामान व 7 हजार नकदी उड़ा ले गए।

रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे का ताला टूटा देखने पर पता चला की चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया है। जबकी अलख भगत और संदीप कुशवाहा का घर लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। वहीं, तीसरा घर दोनों घरों से 500 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी ने जहां ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। वहीं चोरों के बुलंद हौसले पुलिसिया गश्ति की पोल खोल रहे हैं। चोरी की सूचना मिलने पर मईल थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की सूचना पर पुलिस गई थी। छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें