फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान का शटर तोड़कर चोरी

Mon, 26 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का शनिवार की रात में शटर तोड़कर नगदी व कुछ कागजात चोर उठा ले गए। राहगीरों ने सुबह दुकानदार को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी रणजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय विमल सिंह की पैकौली में देवरिया पकड़ी रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह एक राहगीर ने फोन से शटर के टूटे होने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देख अवाक रह गए।
चोरों ने दुकान का कैश बाक्स तोड़कर 10 हजार नगदी और जरूरी कागजात उठा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर गांव वालों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सुरौली पुलिस ने पहुंचकर कर मामले की जांच की। दुकानदार रणजीत सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें