फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने चाकू के साथ एक को किया गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय पुलिस ने रविवार को सरयू नदी तट स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जयनगर वार्ड निवासी सूरज सोनकर पुत्र हरीलाल के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने उसका चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने दोपहर करीब एक बजे पुलिस को फोन पर निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट एक संदिग्ध के घूमने की सूचना दी। जानकारी पर गौरा चौकी इंचार्ज सुमितकांत ने हमराहियों के साथ मौके पर घेराबंदी कर लिया। पुलिस को आता देख संदिग्ध युवक भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि जयनगर निवासी सूरज सोनकर पुत्र हरीलाल को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें