फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में घायल युवक की इलाज से दौरान मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल असांव थाना क्षेत्र के कशिला गांव निवासी नितिन सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों एक युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और तीन युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। घटना बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा–सोहनपुर मार्ग स्थित पटेल चौराहे पर बुधवार को हुआ था।
विज्ञापन

करहिया गांव निवासी 30 वर्षीय नितिन सिंह एनटीपीसी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, अपने चार साथियों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई है। कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है परिजन फोन से संपर्क किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें