फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 घंटे से थमा है सरयू और राप्ती का जलस्तर, कटान तेज

Mon, 17 Aug 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के राप्ती नदी के रास्ते नाव से भदिला प्रथम गांव जाते ग्रामीण  
विज्ञापन
बरहज। सरयू और राप्ती का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर है। शनिवार को जलस्तर में करीब 15 सेमी का इजाफा हुआ था। जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से 15 सेमी ऊपर 66.65 मीटर, जबकि राप्ती भी 66.65 मीटर पर बह रही है। नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से मोहन सेतु के पास कटान तेज हो गया है। सरयू के पीडब्ल्यूडी बांध के पास आ जाने से परसियां-विशुनपुर देवार के गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। राप्ती में बाढ़ आने के कारण भदिला प्रथम गांव चारों से ओर नदी के पानी से घिर गया है। इससे गांव के लोगों की आवाजाही नाव के जरिये हो रही है।
विज्ञापन

..
कोट-
24 घंटे से सरयू और राप्ती का जलस्तर स्थिर है। बंधों की निगरानी की जा रही है।
-उपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें