फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की आज जारी हो सकती है संभावित सूची

Mon, 17 Aug 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची सोमवार को जारी हो सकती है। इसके लिए जिले स्तर से विद्यालयों के संसाधनों की संशोधित सूची 10 अगस्त तक अपलोड हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड के 556 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इस वर्ष करीब 150 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के संसाधनों से जुड़ी सूचना को पोर्टल पर तहसीलस्तरीय जांच टीम की आख्या के आधार पर पहले ही संशोधित कर अपलोड किया जा चुका है। इसके बाद 17 अगस्त को परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची आ सकती है। अंतरिम सूची जारी होने के बाद विद्यालय प्रबंधकों और प्राचार्यों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।
यदि किसी केंद्र की दूरी अधिक है या वहां संसाधनों की कमी है, तो इससे संबंधित आपत्तियां निर्धारित समय के भीतर ही ली जाएंगी। इन आपत्तियों के निस्तारण और भौतिक सत्यापन के बाद ही जिला स्तरीय समिति अंतिम सूची पर अपनी मुहर लगाएगी। इसके बाद यूपी बोर्ड इस सूची के आधार पर अंतिम सूची जारी करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची 17 अगस्त को जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद इस सूची पर आपत्तियां स्वीकार की जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें