फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश से बढ़ा सरयू का जलस्तर कटान रोधी कार्यों पर संकट

Wed, 06 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी की कटान से बांध की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे कटर और बोल्डर पीचिंग का कार्य पूरा होने से पहले ही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हलांकि, बाढ़ खंड के अभियंता इस बढ़त को सामान्य हलचल बता रहे हैं, मगर आसपास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कटान रोधी कार्य पूर्ण होने में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भागलपुर में 400 मीटर बोल्डर से पीचिंग, एप्रन, कटर और देवसिया मे 400 मीटर पीचिंग, एप्रन, कटर का निर्माण कार्य कराना है। इन कार्याें पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कटान रोधी कार्य किसी भी हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लेना है। इसको लेकर गोरखपुर से देवरिया तक के बाढ़ विभाग के अफसर निर्देश देते रहे हैं। इसके बावजूद कार्य देर से शुरू हुए। मई में ही बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।
वर्ष 2023 में बांध कटते-कटते बचा था। इससे पहले 1998 में बांध कट गया था। इससे 20 से अधिक गांवों की फसलें डूब गई थीं। रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया था। लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा था। यदि कटानरोधी कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो छित्तूपुर और देवसिया गांव सहित भागलपुर-मईल बांध पर खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें