फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महापंचायत में गूंजेगी यूजीसी एक्ट के विरोध की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूजीसी एक्ट के नए प्राविधानों के विरोध में समान न्याय संघर्ष समिति 16 फरवरी को शहर के महारानी चंडिका छात्रावास में महापंचायत होगी। इसमें यूजीसी एक्ट के नए प्राविधानों को वापस लेने का आग्रह सरकार से किया जाएगा। यह जानकारी समान न्याय संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को महारानी चंडिका छात्रावास में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


समान न्याय संघर्ष समिति के विवेक सिंह बंटी ने बताया कि यूजीसी के नए अन्याय प्राविधान अन्यायपूर्ण हैं। इसके खिलाफ बीते 28 जनवरी को देवरिया जिला मुख्यालय के सुभाष चौक से जिलाधिकारी कार्यलय तक शांतिपूर्ण रैली निकालकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। 29 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी के अन्यायपूर्ण प्राविधानों पर अंतरिम रोक लगाते हुए 2012 के नियम को यथावत रखा है। उन्होंने कहाकि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद से लगा कि हम जायज व न्यायोचित मांगों के लिए सड़क पर है। हमें संघर्ष को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लगातार जारी रखने का कार्य करते रहना चाहिए।
इसी के मद्देनजर देवरिया में 16 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास में महापंचायत की जाएगी। इसके बाद मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। प्रेसवार्ता में ओंकारनाथ सिंह, नित्यानंद उपाध्याय, अखिलेश कुमार पांडेय, देव कुमार शुक्ल, त्रिभुवन नाथ मिश्र, मारकंडेय पति तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें