फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टीटीई के घरवाले बोले जालसाज है महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। चौरीचौरा एक्सप्रेस से प्रयागराज से गोरखपुर आते समय टीटीई पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को टीटीई के घरवालों ने जालसाज बताया है। महुआडीह थानाक्षेत्र के रहने वाले टीटीई के घरवालों का कहना है कि महिला पहले से तलाक का मुकदमा लड़ रही है।
विज्ञापन

एक रेल कर्मी ने ही टीटीई से परिचित कराया था और उसे प्रयागराज जाने-आने के दौरान मदद की बात कही थी। बाद में उसने टीटीई पर आरोप लगाते हुए शादी का दबाव बनाया। जब टीटीई इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला ने झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गोरखपुर जिले की रहने वाली एक महिला ने महुआडीह क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के रहने वाले और पूर्वोत्तर रेलवे में टीटीई इंद्रमोहन सिंह पर चौराचौरी एक्सप्रेस में सीट देने के बहाने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने इस मामले में इंद्रमोहन के चाचा राजेश पर भी शिकायत करने पर भगाने का आरोप लगाया है। राजेश सिंह ने बुधवार को इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भतीजा इंद्रमोहन सिंह रेलवे में टीटीई है। गोरखपुर में इनका आवास है। यह अक्सर गोरखपुर से प्रयागराज में ड्यूटी करते हैं। पिपराइच थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला कुछ दिन पहले एक रेल कर्मी के जरिए मिली और बताई कि उसका पति से तलाक हो गया है, जिसका मुकदमा प्रयागराज में चल रहा है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें