फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी नगर में नो एंट्री सख्ती से लागू

Wed, 14 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। पुलिस और नगर प्रशासन ने कस्बे में नो एंट्री की व्यवस्था का मंगलवार को कड़ाई से पालन कराया। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई, जिससे दिन में कस्बे की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुचारु हो गई।
विज्ञापन

प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्र में जाम न लगने से लोगों ने राहत की सांस ली। बाईपास सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण होने तक नगर पंचायत ने सुभाष इंटर कॉलेज परिसर से रास्ता खुलवाने के लिए भी डीएम को पत्र भेजा है। भटनी नगर पंचायत में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। इसके बावजूद सोमवार को जाम लगा रहा। भारी वाहन भी बेधड़क शहर के अंदर आते-जाते रहे। अमर उजाला ने अपने मंगलवार के अंक में इस लापरवाही की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे से ही नियम का सख्ती से पालन कराया गया।
नो एंट्री का पालन कराए जाने से दिनभर लगने वाले जाम से व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित रूप से नियमों का पालन कराया जाए तो नगर की यातायात समस्या पर स्थायी नियंत्रण पाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें