फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अयोध्या में तैनात शिक्षिका के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही अध्यापिका बर्खास्त, STF से हुई थी शिकायत

Tue, 06 Jun 2023 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

जांच अधिकारी बनाए गए बीईओ लार की रिपोर्ट आने के बाद एवं शिक्षिका के सारे प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी मिलने पर उन्हें अध्यापक सेवा नियमावली के तहत सेवा से बर्खास्त किया जाता है। साथ ही इस मामले में भागलपुर विकास खंड के बीईओ को उन पर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा में जनपद की एक शिक्षिका को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया। विकास खंड भागलपुर के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया की सहायक अध्यापक शैलजा मिश्रा के शैक्षिक प्रमाणपत्र अयोध्या जनपद के मया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में तैनात इसी नाम की शिक्षिका से मिलता जुलता मिला। सत्यापन प्रक्रिया में देवरिया की शिक्षिका के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें सेवा से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने सोमवार को बताया कि भागलपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया की सहायक अध्यापक शैलजा मिश्रा के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के संबंध में शिकायत एसटीएफ से की गई थी। इस पर उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र विभाग में उपलब्ध कराने को कहा गया।

अयोध्या के बीएसए ने अवगत कराया था कि वहां के विकास खंड मया के प्राथमिक विद्यालय करमपुर में तैनात शिक्षिका शैलजा मिश्रा पुत्री उदयभान मिश्र ने हाईस्कूल वर्ष 1996 अनुक्रमांक 0574193 राजकीय उच्चतर माध्यमिक इन्हौना अमेठी से पास किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, तीस लाख रुपये का जला सामान

सत्यापन प्रक्रिया में पता चला कि इन्होंने अपना पता ग्राम बुढ़ानपुर ग्राम पंचायत दसरथपुर का मजरा जो वर्तमान में आंबेडकरनगर में पड़ता है। इस पर वहां के प्रधान से शैलजा मिश्रा के बारे में जानकारी की गई तो अयोध्या में तैनात शिक्षिका का पता सही होने की बात पता चली। देवरिया की शिक्षिका के प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान पता चला कि वह अपने ही नाम की अयोध्या में तैनात शिक्षिका के प्रमाणपत्रों का सहारा लेकर यहां नौकरी प्राप्त करने में सफल हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ की जांच रिपोर्ट एवं सत्यापन प्रक्रिया के बाद अगस्त 2022 में देवरिया में तैनात शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया और उन्हें अपना पक्ष रखने के पर्याप्त मौके दिए गए। इधर जांच में पता चला कि उक्त शिक्षिका अपने विद्यालय से पिछले साल 26 जुलाई से ही चिकित्सकीय अवकाश का आवेदन देकर लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में जांच अधिकारी बनाए गए बीईओ लार की रिपोर्ट आने के बाद एवं शिक्षिका के सारे प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी मिलने पर उन्हें अध्यापक सेवा नियमावली के तहत सेवा से बर्खास्त किया जाता है। साथ ही इस मामले में भागलपुर विकास खंड के बीईओ को उन पर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें