फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पोर्ट्स कॉलेज में आज से ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश एवं चयन की प्रक्रिया होगी शुरू

Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जून से चार जुलाई तक प्रदेश के सभी मंडलीय कार्यालयों एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी चयन परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह जून से सत्र 2023-24 में इच्छुक खिलाड़ी कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही ऑफलाइन आवेदन भी मंडलीय कार्यालय या स्पोर्ट्स कॉलेज से लेकर एवं पूर्ण रूप से भरे हुए स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन अभी जनपद कार्यालय को नहीं मिले हैं, ऐसे में खिलाड़ी मंडल कार्यालय या स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के तहत वर्तमान में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में संचालित हो रहे हैं। नए सत्र 2023-24 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा 15 जून से चार जुलाई तक प्रदेश के सभी मंडलीय खेल कार्यालय एवं स्पोर्ट्स कॉलेजों में मंडलवार एवं अलग-अलग खेलों के तथा मुख्य चयन परीक्षा 14 से 19 जुलाई तक अलग-अलग खेलों के स्पोर्ट्स कॉलेजों में आयोजित होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक चयन परीक्षा 15 जून को अयोध्या व देवीपाटन मंडल में वालीबाल एवं बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग, क्रिकेट, फुटबाल केवल बालक एवं जूडो केवल बालिका वर्ग के होंगे। 16 जून को यही पर एथलेटिक्स बालक, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती बालक-बालिक, कबड्डी बालक एवं तैराकी बालक वर्ग की होगी। 17 व 18 जून को गोरखपुर व वाराणसी मंडल में वॉलीबाॅल व बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग, क्रिकेट, फुटबाॅल केवल बालक एवं जूडो केवल बालिका वर्ग का होगा। 19 व 20 जून को गोरखपुर व वाराणसी में एथलेटिक्स केवल बालक, हॉकी जिम्नास्टिक, कुश्ती बालक-बालिका, कबड्डी एवं तैैराकी बालक वर्ग के होंगे। 21 जून को बस्ती व आजमगढ़ मंडल में वालीबाल व बैडमिंटन बालक-बालिका, क्रिकेट, फुटबाल बालक व जूडो बालिका वर्ग के, 22 जून को बस्ती व आजमगढ़ मंडल में एथलेटिक्स बालक, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती बालक-बालिका, कबड्डी व तैराकी बालक वर्ग, 23 जून को मिर्जापुर व प्रयागराज में वाॅलीबाॅल व बैडमिंटन बालक-बालिका, क्रिकेट, फुटबाॅल बालक, जूडो बालिका, 24 जून को एथलेटिक्स बालक, हॉकी, जिम्नास्टिक कुश्ती बालक-बालिका, कबड्डी व तैराकी बालक वर्ग, 25 जून को कानपुर व चित्रकूट में वालीबाल व बैडमिंटन बालक-बालिका, क्रिकेट, फुटबाल बालक, जूडो बालिका, 26 जून को इन्हीं मंडलों पर एथलेटिक्स बालक, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती बालक-बालिका, कबड्डी व तैराकी बालक वर्ग के होंगे। इसी तरह 27 व 28 जून को झांसी व आगरा मंडल, 29 व 30 जून को अलीगढ़ व बरेली मंडल, एक व दो जुलाई को मुरादाबाद व मेरठ मंडल, तीन व चार जुलाई को सहारनपुर व लखनऊ मंडल कार्यालय पर प्रारंभिक चयन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चयन परीक्षा 14 से 19 जुलाई तक होगी
क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मुख्य चयन परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 14 व 15 जुलाई को एथलेटिक्स बालक, वॉलीबॉल बालक-बालिका वर्ग एवं जिम्नास्टिक बालक-बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, तैैराकी बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में होगी। 16 व 17 जुलाई को हॉकी बालक-बालिका, फुटबाल बालक की स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, कुश्ती बालक-बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, कबड्डी बालक की स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, 18 व 19 जुलाई को क्रिकेट बालक, बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग की स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, जूडो बालिका वर्ग की परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें