फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धुंध में नहीं दिखे सूर्य देव, समय देख व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरोवरों और घाटों के किनारे जुटे व्रतियों की निगाहें टिकी रहीं आसमान पर
विज्ञापन

- बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर, पूर्वांचल में बादलों और नमी से बिगड़ा मौसम चक्र


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक धुंध छाई रही। व्रती महिलाओं को सूर्य देव के दर्शन के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा, मगर बादलों के कारण न तो सूर्यास्त के समय सूर्य भगवान दिखाई दिए और न ही उनकी किरणों की झलक देखने को मिली। व्रती महिलाओं ने सूर्यास्त का समय देखकर अर्घ्य दिया।
राघव नगर देवरिया की व्रती सीमा ने बताया कि सुबह से शाम तक बादल और धुंध कारण हनुमान मंदिर पोखरा पर इस बार सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। वहां मौजूद व्रतियों में थोड़ी निराशा रही। हालांकि, सभी व्रतियों ने सूर्यास्त के समय के अनुसार शाम करीब 5:17 बजे सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सुबह से धुंध रहने और तापमान में आई गिरावट से निर्जला व्रत रहने वाली महिलाओं ने राहत महसूस की। साकेत नगर निवासी निशा तिवारी ने कहा कि मौसम के कारण राहत तो मिली लेकिन सूर्य देव के दर्शन न होने के कारण निराशा हुई।
विज्ञापन

पुरवां चौराहे की रीना ने कहा पूरा दिन उत्साह से तैयारी की थी, मगर सूर्यदेव के दर्शन न होने से थोड़ी निराशा रही। भीखमपुर रोड निवासी ज्योति मिश्रा ने कहा कि छठ पर्व का महत्व ही सूर्यास्त और सूर्योदय में है, मगर धुंध के कारण सोमवार वह दृश्य देखने को नहीं मिला। हनुमान मंदिर पोखरे पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने आईं मालती देवी ने कहा कि अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा सिर्फ छठ व्रत में ही है। शाम के अर्घ्य में सूर्य देव के दर्शन नहीं हुआ। अब सुबह पर उम्मीद टिकी है। इसके अलावा शहर के पुलिस लाइंस पोखरा, लच्छी राम पोखरा के साथ-साथ हाथी कुंड पर भी अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती श्रद्धालु जुटे सभी की निगाहें आसमान की ओर थी लेकिन सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। व्रतियों ने सूर्यास्त के समय पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ उन्हें अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

..
दो दिन मौसम में बदलाव के आसार
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में बदली छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 95 प्रऔर शाम को 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वांचल में नमी बढ़ी है और मौसम का चक्र अस्थिर हुआ है। इसका असर अगले दो से तीन दिनों तक रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद फिर 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें