फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बथुआ रिवर फ्रंट पर मन मोहक छटा को देख मोहित हुए लोग

Tue, 28 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर के बथुआ रिवर फ्रंट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने रिवर फ्रंट पर उमड़ीं व्रती महिलाएं
विज्ञापन


- बेटे के लंबी आयु के लिए माताओं ने निर्जला रखा व्रत




संवाद न्यूज एजेंसी।

रुद्रपुर, एकौना। प्रत्यक्ष देव की आराधना सूर्य षष्ठी व्रत पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सोमवार को छठ घाट पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ीं। नगर स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर निर्जला व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर बेटे के लंबी आयु की कामना की। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुए बथुआ रिवर फ्रंट के विहंगम दृश्य को देख हर कोई मोहित हो गया। लोग मनमोहक छटा को अपने मोबाइल में कैद करते हुए नजर आए।


सुबह से ही व्रती महिलाएं घरों में पकवान और प्रसाद बनाने में जुट गईं। दोपहर बाद महिलाएं हाथ में कलश लेकर छठ घाट की तरफ मंगल गीत गाते हुए चल पड़ीं। वहीं पुरुष दउरा में प्रसाद और कंधे पर गन्ना लेकर अपने-अपने वेदी पर पहुंचे। महिलाएं भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए सामान लेकर नदी में खड़ी रहीं। सूर्य की लालिमा समाप्त होने के बाद महिलाएं घर को लौट गईं।
विज्ञापन

इस दौरान जगमग हुए छठ घाट की निराली छवि देख लोग उत्साहित हो गए। पुलिस और पीएसी के जवान भीड़ में सुरक्षा को लेकर भ्रमण करते नजर आए। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई और रोशनी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर के अलावा रामलक्षन, एकौना, मदनपुर में उत्साह के साथ छठ व्रत मनाया गया। गांव-गांव नदी घाट पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया।


..

प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी, नेताओं का लगा रहा जमावड़ा


छठ घाट पर जुटी भीड़ की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। पक्के पुल पर बने कंट्रोल रूम की कमान एसडीएम हरिशंकर लाल ने संभाली। सीओ हरिराम, एनटीआर अनिल तिवारी, कोतवाल कल्याण सिंह, उमेश वाजपेयी मौजूद रहे। वहीं घाट पर नेताओं का भी जमावड़ा लगा रहा। पार्टियों के नेता अलग-अलग कैंप लगाकर व्रती महिलाओं के अभिवादन में जुटे रहे। विधायक जयप्रकाश निषाद ने व्रती महिलाओं में पूजा सामग्री बांटी। छठ घाट पर पूर्व चेयरमैन छठ्ठे लाल निगम, मनमथ मणि त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, सपा नेता प्रदीप यादव, लल्लन गुप्ता, ई.सुशीलचंद, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



..

छठ घाट पर कलश लेकर पहुंचीं चेयरमैन

नगर के गोला वार्ड से चेयरमैन सुधा निगम अपने परिवार के साथ छठ घाट पर कलश लेकर पहुंची। उनके पति पूर्व चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम सिर पर प्रसाद की टोकरी लेकर परिवार के साथ भाव गीतों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे। नगर के वार्डों के सभासद भी परिवार संग छठ घाट पर पर्व मनाने को पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें