रामपुर बुजुर्ग / प्रतापपुर। छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने गेहूं के खेत में बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने की नियत से उसे झरही नदी के किनारे फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के पिता मजदूरी के सिलसिले में किसी दूसरे राज्य में गए हैं।
घर में उसकी मां, दादी और नौ वर्षीय एक बड़ा भाई है। पुलिस ने मृत छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर शुरू कर दी है। शाम को एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील सिंह और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम : बनकटा। छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस व फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने स्कूल से लेकर घटनास्थल, खेत, नदी के किनारे आदि जाकर साक्ष्य के लिए जरूरी फोटो व अन्य तथ्य व नमूने आदि एकत्रित किए। संवाद