फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से छेड़खानी, तहरीर देकर लौटी मां को भी पीटा

Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं की छात्रा से दो मनचलों ने छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर मनचलों ने उसे धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

छात्रा ने यह बात घर आकर अपनी मां से बताई। मां तहरीर देने थाने पहुंची। आरोप है कि लौटते समय आरोपियों ने छात्रा की मां की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पीड़िता को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। आरोप है कि कालेज से लौटते समय गांव के दो मनचलों ने सोमवार को छेड़खानी की। छात्रा की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मनचले आक्रोशित हो गए। शाम को पीड़िता की मां थाने से घर लौटी तो उसके दरवाजे पर चढ़कर उसकी पिटाई कर दिए। छात्रा बीच-बचाव की तो उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिए। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने चोटिल महिला को भटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है। पीड़िता फिर से मंगलवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें