भाटपाररानी। सेंट्रल बैंक बंगरा बाजार में मुद्रा लोन के लिए घूस लेते गिरफ्तार फील्ड ऑफिसर/सहायक प्रबंधक प्रिंस कुमार झा को घूस के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रुपये रखने की बात मोबाइल से एक परिचित खाताधारक को बताना उसे महंगा पड़ गया।
एंटी करप्शन की टीम इसी को आधार मानकर रकम के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रुपये लेने वाले युवक शिबू को बैंक का खाताधारक मानकर छोड़ दिया। शनिवार को बैंक समय से खुला और कामकाज सामान्य रूप से चला।
बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन गांवों के कई लोग मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए वर्षों से चक्कर काट रहे हैं। लोहारबारी के एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक वर्ष से मुद्रा लोन के लिए चक्कर लगा रहा है। बैंक पर काम से आए अजीत कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, संदीप, धर्मनाथ, राधेश्याम, व्यास ने बताया कि लोन के लिए बैंक कर्मी खुलेआम चार से पांच प्रतिशत रकम की मांग करते हैं। नकद रुपये लेने के बाद ही लोन की फाइल को छूते हैं।
उन्होंने शिकायतकर्ता और एंटी करप्शन टीम को बधाई दी है। उन्होंने ग्रामीणों से इस तरह के भ्रष्ट बैंक अधिकारियों के विरुद्ध एकजुट होकर इन्हें सबक सिखाने की अपील की है। शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार से संपर्क करने पर उनका मोबाइल नहीं उठ रहा था।