फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी बारिश ने मचाई भारी तबाही, ठहर गई जिंदगी

Sun, 05 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
306 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित, खेतों में ढ़ही किसानों की फसल
विज्ञापन


प्रमुख मार्गो पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से आवागमन बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी।

रुद्रपुर,एकौना। शुक्रवार की रात से तेज हवा के साथ शुरु बारिश ने शनिवार की सुबह जमकर तबाही मचाई। बिजली तार और पोल गिरने से 306 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर के प्रमुख मार्गो पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में तैयार धान की फसल बारिश के साथ आई आंधी में पसर गई। जिससे किसानों का भारी नुकसान बताया जा रहा है। बिजली के अभाव में विद्युत उपकरण बंद होने और लोगों के घरों की टंकी से पानी खत्म होने से जिंदगी ठहर सी गई।
विज्ञापन


रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर जोगिया और परसौना मोड़ के समीप पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। रुद्रपुर रामलक्षन और देवरिया मार्ग पर पेड़ गिर गया। रुद्रपुर देवरिया और मदनपुर मार्ग पर दर्जनों पेड़ गिर गए। राहगीरों ने किसी तरह पेड़ की टहनी हटा कर आवागमन चालू किया। रुद्रपुर नरायनपुर मार्ग पर तीन स्थानों में पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित रही। देवरिया से पकड़ी बाजार होते हुए बरांव तक जाने वाली सड़क पर ठाकुरदेवा और नगवा गांव के समीप पेड़ गिरने से आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। नगर सहित क्षेत्र के मदनपुर, पचलड़ी, पकड़ी बाजार और रनिहवा फीडर से शुक्रवार की रात से बिजली आपूर्ति पोल और तार गिरने से ठप हो गई। बिजली निगम पूरे दिन बिजली बहाल करने में जुटा रहा, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। खेत में तैयार धान की फसल बालिया समेत गिर गई। तेज हवा से कई जगहों पर दलहन और तिलहन की फसल को नुकसान हुआ है। क्षेत्र के पचलड़ी, खजुहा, रामचक, रामलक्षन, नरायनपुर, पिड़रा, गोनाह सुरतपुरा, कुसुम्हा, मदनपुर आदि गांवों में किसानों की भारी फसल नुकसान हुई। नगर के बस स्टेशन परिसर में हर बरसात की तरह पानी घुसने से बसों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें