फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भुलाया नहीं जा सकता विभाजन का दंश

Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने की संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष इस दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह दिन हमें उन लाखों बहनों-भाइयों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जो नफरत और हिंसा के कारण विस्थापित हुए या अपनी जान गंवाने को मजबूर हुए।
उन्होंने कहा कि इस आपदा में मारे गए लाखों लोगों को हर भारतवासी की ओर से आदरपूर्वक श्रद्धांजलि है। यह दिवस भेदभाव और दुर्भावना के जहर को समाप्त कर एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश एकजुट था, लेकिन अंग्रेजों की शातिराना नीति और मुस्लिम लीग के सांप्रदायिक एजेंडे ने विभाजन की त्रासदी को जन्म दिया, जिसने आधुनिक काल में मानवीय मूल्यों को गहरी चोट पहुंचाई।
पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज जब देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब विभाजन के कारण प्राण गंवाने वाले नागरिकों को ससम्मान श्रद्धांजलि देना स्वागतयोग्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह और मारकंडे शाही ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, मुकुल मणि त्रिपाठी, अभय नाथ त्रिपाठी, नीरज शाही, सुभाष तिवारी, अंकुर राय, सज्जन मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें