फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोंडा में ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी

Mon, 06 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। गोंडा जंक्शन पर ब्लॉक का असर पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। ब्लॉक के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। इसका असर देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जंक्शन से गोंडा कचहरी तक तीसरी लाइन का निर्माण और अन्य कार्य चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इस वजह से रूट परिवर्तन और ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की यात्रा प्रभावित रही। कई यात्रियों को अपने आगे के सफर और अन्य ट्रेनों के कनेक्शन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को मुंबई-कटिहार विशेष गाड़ी नौ, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े चार, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो, बरौनी-नई दिल्ली ढाई घंटें विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर पहुंची। अयोध्या-भटनी मेमू निरस्त रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि गोंडा में चल रहे ब्लॉक कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें