देवरिया। शहर के अलावा जिले के कुछ हिस्सों में रविवार की दोपहर में बारिश के छींटे पड़े। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पर मौसम में उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे।
सुबह सूरज के निकलते ही चटकीली धूप से गर्मी अचानक से बढ़ गई। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सड़कें सूनी रहीं। सुबह करीब 10 बजे बादल छाने लगे। दोपहर 12 बजे घने बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश के छींटे पड़ने लगीं। दो मिनट में ही यह छींटें पड़नी बंद हो गई कुछ देर तक स्थिति सामान्य रही। इसके बाद फिर से बारिश के छींटे पड़ने लगे। यह क्रम कई बार चला। इसके चलते गर्मी कम हो गई। पर देर तक बादल छाए रहने और छींटें पड़ने से उमस काफी बढ़ गई।