फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसओजी ने बरौली चौराहे से युवक को उठाया

Mon, 29 Sep 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के बरौली चौराहे पर रविवार की सुबह बिना नंबर प्लेट की चार पहिया गाड़ी से पहुंची पुलिस के एक युवक के उठाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, पुलिस युवक को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। आधा घंटे बाद दो बाइक भी बरामद किया। लोग युवक के पिता के भी पुलिस सेवा में होना बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से बरौली चौराहे पर एसओजी पहुंची। इसी बीच पुलिस ने चौराहे से युवक को उठा लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पुलिस उसे लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद गांव में दोबारा पहुंची पुलिस ने कुछ जगहों पर दबिश देकर दो बाइक बरामद किया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें