फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार को बचाने में तेल से भरा टैंकर पलटा

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैतालपुर। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर-पांडेेयचक मार्ग पर बरारी गांव के पास शनिवार को बैतालपुर डिपो से डीजल लोड कर कसया जाने के लिए निकला टैंकर दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। बैतालपुर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ऑयल डिपो से कुशीनगर जनपद के कसया स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति के लिए एक टैंकर डीजल लोड कर रविवार की दोपहर में निकला।
टैंकर ज्यों ही बरारी गांव से आगे बढ़ा विपरित दिशा से आ रही पिकअप के पीछे तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर चालक ने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे उतार लिया। इससे सड़क की मिट्टी खिसक गई। टैंकर करीब 50 मीटर की दूरी पर जाकर पलट गया। आवाज सुन गांव के लोग और राहगीर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जब देखा कि टैंकर से तेल का रिसाव हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन को फोन पर दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम दो गाड़ियां पहुंचकर बचाव कार्य में लग गईं। वहीं डिपो प्रशासन ने मौके पर क्रेन के साथ पहुंच पलटे हुए टैंकर खाली कराया। इसके बाद सीधा कर सड़क पर चढ़वाया। टैंकर से तेल खाली होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें