फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़े गए वाहन हो रहे कबाड़, नीलामी होगी तो तभी साफ-सुथरा दिखेगा लार थाना

Sat, 21 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार थाने में खड़ी गाड़ियां
विज्ञापन
चनुकी। एक-दो नहीं सैकड़ों वाहन थाने परिसर के अलावा दूसरों की जमीन पर भी कब्जा करके खड़े किए गए हैं। ये सभी वाहन लार पुलिस द्वारा पकड़कर सीज किया गया है। इन वाहनों में सर्वाधिक पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र के कार्यकाल में अवैध शराब के मामलों में पकड़े गए। उसके बाद कई कप्तान आए लेकिन किसी ने इन वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया नहीं शुरू की। वर्तमान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने तीन दिन पूर्व लार थाने का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने थाने के सामने वाहन के खड़ी होने पर नाराजगी जताई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ये वाहन नीलाम हो जाए तो थाना भी साफ-सुथरा दिखेगा और पुलिस विभाग को आर्थिक लाभ भी हो जाएगा। नीलामी की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट के आदेश से ही होगी और इसके लिए मजबूत पैरवी की भी जरूरत है।
विज्ञापन

दीवान और दरोगा सस्पेंड
लार थाने में तैनात दरोगा राम औतार यादव को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उक्त दरोगा को ठीक ढंग से शस्त्र संचालन नहीं आया। इससे नाराज एसपी ने दूसरे दिन देर शाम दरोगा को सस्पेंड करने का फरमान जारी कर दिया। इसी तरह गेट से लेकर सड़क तक पकड़े गए वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने और अभिलेखों के रखरखाव में कमी पाए जाने पर दीवान अखिला नंद यादव को भी पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

पेड़ों की हुई छंटाई
एसपी के नाराज होने के बाद शुक्रवार को लार थाने परिसर में पेड़ की डालियों की कटाई छंटाई की गयी। थाने की साफ सफाई में पुलिसकर्मी लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें