फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के क्रेडिट कैंप में बांटे गए ऋण

Sat, 21 Feb 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अ​भियान योजना के तहत युवाओं को ऋण का चेक प्रदान करते सीडीओ
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें युवा उद्यमियों को ऋण के चेक प्रदान किए गए।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज शैलजा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी ने युवाओं को योजना की बारीकियों से अवगत कराया। अग्रणी जिला प्रबंधक आरएस प्रेम ने बैंक ऋण से जुड़ी युवाओं की जिज्ञासाओं और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। कैंप के दौरान विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और डेमो चेक प्रदान किए। सीडीओ ने कहा कि युवा देश की प्रगति का आधार हैं और सरकार की यह योजना उन्हें जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। योजना का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने वाले अमृता तिवारी, अंजली चौरसिया, सत्यम कुमार और हर्षित जैसे युवाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे योजना के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता मिली और वे अपना स्टार्टअप शुरू करने में सफल रहे। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक उद्योग मनीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें