फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सचिवों ने धरना देकर जताया विरोध

Sat, 06 Dec 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री और सचिव को संबो​धित ज्ञापन एडीओ एजी को सौंपते ग्राम पंचायत सचि - फोटो : कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। ऑनलाइन हाजिरी एवं अन्य विभागीय कार्य कराने के विरोध में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के पांचवें दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सचिवों ने ब्लाॅक कार्यालय के सामने बैठकर धरना दिया। आंदोलनरत सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऑनलाइन हाजिरी का फरमान वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र होता जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री नागेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है। यदि सरकार हम लोगों की मांग नहीं मानती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। धरना देने वालों में जमील हुसैन, प्रशांत, अमन, ऋषिकेश भारती, जितेंद्र यादव, लोकेंद्र मिश्रा, तेजप्रताप आदि सचिव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बरहज। ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी संघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सभी ने मुख्यमंत्री और सचिव को संबोधित पत्रक एडीओ एजी देवेश चंद्र सिंह को सौंपा। हालांकि विरोध के दौरान अधिकारी और कर्मचारी सरकारी व्हाट्सप ग्रुपों से अपने को बाहर कर लिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी मदनमोहन पाठक के नेतृत्व में कर्मचारियाें ने परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने, व्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने सहित अन्य समस्याएं हैं। इस मौके पर विशाल श्रीवास्तव, रजनीश कुमार, मनोहर लाल, अंजनी, ओमकार सोनकर, नवनीत सिंह, ज्योति स्वरूप, विवेक शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें