फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनमोल के हमलावरों की तलाश तेज, गोरखपुर पहुंची टीम

Wed, 05 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। पिंडी-भागलपुर मार्ग पर घर से बुलाकर युवक को सीने में गोली मारने के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें मंगलवार को देवरिया और गोरखपुर पहुंचीं। सर्विलांस से मिले लोकेशन के आधार पर दोनों जगह छापा मारा, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। देर शाम तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दोनों जगह जमी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी 24 वर्षीय अनमोल मिश्रा को छह दिन पहले दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे घर से बुलाया और सीने में गोली मार दी। अनमोल मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। पांच दिन बाद मां संजू देवी ने बेटे की हालत स्थिर होने पर सोमवार को लखनऊ से पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।
घटना के बाद से ही आरोपियों के बिहार भाग जाने की चर्चा थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह सर्विलांस टीम को एक आरोपी का मोबाइल के जरिए लोकेशन गोरखपुर में मिला। दोपहर में पुलिस गोरखपुर पहुंची, लेकिन इसकी भनक मिलते ही आरोपी ने ठिकाना बदल दिया। उसकी तलाश में काफी समय तक टीम शहर में डेरा डाले रही। चर्चा है कि आरोपी यहीं पर परिवार के साथ रहता है। गोरखपुर में सफलता नहीं मिलने के बाद दूसरी टीम ने देवरिया सदर के एक मोहल्ले में दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस को देख लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। उधर सोमवार की रात बिहार के गुठनी स्थित एक रिश्तेदार के घर भी टीम पहुंची थी। घंटों पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। इस दौरान रिश्तेदारों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अनमोल की मां संजू देवी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।






आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पता चलेगा किसने मारी गोली



अनमोल को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश सीने में गोली मार फरार हो गए। वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस ने 10 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें चौक चौराहों पर लगे कैमरे में नकाबपोशों की गतिविधि कैद मिली है। बावजूद पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है कि बदमाश भाड़े के हैं या आरोपियों ने गोली मारी है। बहरहाल पुलिस आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही नकाबपोशों के शिनाख्त की बात कह रही है। उधर वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।




कोट,



फरार चल रहे आरोपियों की लोकेशन गोरखपुर शहर और देवरिया कस्बे में भी मिली थी। इसी आधार पर दोनों जगह छापे मारे गए। जल्द ही आरोपी दबोच लिए जाएंगे। जिसके बाद वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




राजेश कुमार चतुर्वेदी, सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें