देवरिया। मेकअप करने के बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका ने एक युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके चलते उसका रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मेकअप संचालिका के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी महानन्द मिश्रा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटी के इंगेजमेंट में मेकअप कराने के लिए मेकप स्टूडियो एंड एकेडमी में बुकिंग कराया था।
जिसमें दो हजार रुपये एडवांस व बाद में 25 सौ रुपये आनलाइन पेमेन्ट किया। हम लोग ने बेटी का वीडियो व फोटो बनाने के लिए व लेने से मना किया था। पर स्टूडियों की प्रबंधक अर्चना जायसवाल से मेकअप के समय फोटो न खींचने की बात हुई।
इंगेजमेंट के दिन बेटी मेकअप के लिए अर्चना जायसवाल के स्टूडियो पर गई। अर्चना व उसके कर्मचारियों ने बेटी का मेकअप करते समय फोटो व वीडियो बना लिया। इसका विरोध बेटी ने किया।
अर्चना जायसवाल नहीं मानी वह मेरी बेटी तथा उसके साथ गयी लड़कियों के साथ अभ्रदता करते हुए करते हुए जबरन बाहर निकाल दिया। अर्चना ने बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अर्चना जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।