फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंडरपास निर्माण के लिए खोदकर छोड़ दी सड़क

Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भटनी गोरखपुर रेलखंड पर भगुआ रेलवे क्रॉसिंग 136 बी 1/ई 2 पर अंडरपास निर्माण को लेकर रेलवे की लापरवाही सामने आई है। विभाग ने अप्रैल में क्रॉसिंग के दोनों तरफ सड़क को जेसीबी से करीब 10 फीट गहरा खोदकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

छह माह बीतने के बाद भी न तो कोई ठेकेदार मौके पर आया और न ही विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा। इससे लोग परेशान हैं। दिसंबर 2024 में अंडरपास निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी लेकिन हुआ इसके उलट।
निर्माण शुरू होने से पहले किए गए खुदाई कार्य से भगुआ, सोपरी खुर्द, परसिया, सांड़ा, उसरी खुर्द, पथरहट, असनहर, उसरी बाबू, उधोपुर और सोपरी बुजुर्ग समेत करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।
विज्ञापन

रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को गौरीबाजार रेलवे क्रॉसिंग होकर 14 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। एंबुलेंस, डायल 112, स्कूली वाहन और मरीजों के लिए आने-जाने वाले निजी वाहन 10-12 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करने को मजबूर हैं। कई लोग खेतों के संकरे रास्तों से पैदल, साइकिल या बाइक चलाकर सिरजम बाजार पहुंचना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता बंद होने की वजह से एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति साइकिल लेकर अनधिकृत तरीके से क्रॉसिंग पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ता खुला होता तो ऐसी दुर्घटना टाली जा सकती थी। विकास यादव, महेश यादव, संजीत यादव, दिव्यांशु मणि सहित क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने रेलवे विभाग से तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने और बंद रास्ते को चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द काम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें