फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंदर कूदने से पलटा टेंपो महिला समय तीन घायल

Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नादर पुल के समीप सलेमपुर से भाटपार रानी के तरफ जा रही एक ऑटो के आगे बंदर कूद गया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पानी उमंग गांव निवासी संध्या देवी (26) वर्ष पत्नी छोटेलाल किसी काम से सोमवार को सलेमपुर आई थीं। काम निपटाने के बाद वह ऑटो से भाटपाररानी जा रही थीं। अभी ऑटो नदावर पुल के समीप पहुंचा था कि सामने से एक बंदर कूद गया। अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में संध्या देवी समेत भाटपार रानी थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव निवासी पालतू (40) वर्ष पुत्र जोगेंद्र व बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव निवासी सत्यम सिंह (18) वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से तीनों को डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें