देवरिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपद में पूर्व में जारी निषेधाज्ञा की अवधि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यह निषेधाज्ञा अब 10 अक्तूबर से प्रभावी होकर नाै दिसंबर तक लागू रहेगी। एडीएम ने कहा कि निषेधाज्ञा अवधि में लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सिर्फ निर्धारित ध्वनि सीमा में ही किया जाएगा। किसी धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने या सांप्रदायिक साैहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कार्य पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद