फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्राचार्य ने खामियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Tue, 14 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग में मरीज के परिजन से बात करतीं प्राचार्य डॉ. रज
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने सोमवार को एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। वह हर फ्लोर पर गईं। खामियों को देखा और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य सबसे पहले ओपीडी पहुंची। यहां मरीजों व चिकित्सकों से बात कर हाला जाना। उन्होंने डॉक्टरों को प्रिसक्रिप्शन को ऑनलाइन कम्प्यूटर पर लिखने के निर्देश दिए। इसके लिए तत्काल जरुरी तार वगैरह का इंतजाम किया गया। इसके बाद प्राचार्य प्रथम तल पर पहुंची। उन्होंने लेबर रूप से लेकर वार्ड तक हर जगह निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली।
तीमारदार मरीज का खाना लेकर जा रहीं थीं, उससे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लीं। इसके बाद वह द्वितीय तल पर पहुंचीं। स्टाफ नर्स आदि से बात कर हाल जाना। वहां से निकलकर वह ओटी में पहुंचीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें