फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जूनियर बालक स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता में दिखेगा जिले का दमखम

Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम सोमवार को घोषित कर दी गई। 16 सदस्यीय टीम में छह खिलाड़ी देवरिया के चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

खेल निदेशालय एवं प्रदेश फुटबाॅल संघ के समन्वय से आठ से 15 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में जूनियर बालक स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता हुई थी। तीन अगस्त को इसका जिला ट्रायल आयोजित हुआ था। इसमें मंडल ट्रायल के लिए जनपद से कुल 10 खिलाडि़यों का चयन हुआ था। चार अगस्त को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में इन्होंने मंडल ट्रायल में हिस्सा लिया था। वहां से घोषित गोरखपुर मंडल की 16 सदस्यीय टीम में देवरिया के इमरान अंसारी, आकाश मद्धेशिया, सागर यादव, अमन चौरसिया, सोहन यादव, असगर अली का फाइनल रूप से चयन हुआ है।
इनके अलावा टीम में गोरखपुर के तनिष्क गौड़, कार्तिक गुप्ता, अंश पांडेय, अरुण निषाद, आर्यन साहनी, रिदम थापा, भीम थापा, आदित्य कुमार गौरव, सैफ अली, महाराजगंज जनपद के एकमात्र खिलाड़ी निखिल यादव का चयन किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर मंडल की टीम में आरक्षित खिलाड़ियों में शशांक चौधरी, सैद अली, मो.जैद को रखा गया है। कुशीनगर जनपद के प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह को टीम मैनेजर व कोच बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह तक गोरखपुर मंडल की टीम मऊ पहुंच भी जाएगी। अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया गया है उम्मीद है कि गोरखपुर मंडल की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें