फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार, महादेव की हुई जय-जयकार

Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पर सावन माह के पांचवें सोमवार को सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक किया और महादेव की जय जयकार हुई। इस बार सावन माह 59 दिनों के हैं। जिसमें शिवभक्तों को एक माह अधिक महादेव की आराधना का अवसर मिल रहा है। जिसको लेकर शिव के भक्तों में उत्साह देखा जा सकता है। मंदिर के महंत जगन्नाथ महाराज ने बताया कि सावन के पावन महीना में भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए सोमवार और शुक्रवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर पुण्य के भागी बनते हैं। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन काफी सहयोग कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें