फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच महीने पहले हुए मुठभेड़ में फरार बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Mon, 11 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। क्षेत्र के दो व्यापारियों के अपहरण की साजिश रचने के आरोपी और एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद पांच महीने से फरार चल रहे एक बदमाश को सलेमपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उस मामले में शामिल तीन बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गिरफ्तार बदमाश सर्वेश यादव उर्फ बबलू मऊ जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव निवासी राजकमल तिवारी ईंट-भट्ठा और शराब के कारोबारी हैं। वहीं गांव के ही अरविंद कुमार तिवारी उर्फ चुन्नू के पास होटल है। इनका कारोबार गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी है। पांच दिसंबर 2025 की रात कार और बाइक सवार बदमाश महदहां चौराहे के पास राजकमल तिवारी के अपहरण की योजना बना रहे थे। इसकी भनक एसटीएफ को लग गई थी। इसके बाद टीम ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान हिमांशु यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में हिमांशु यादव के पैर में गोली भी लगी थी। दो दिन बाद सात दिसंबर की सुबह सदर कोतवाली पुलिस ने महुआडीह थाना क्षेत्र के बरवा निवासी प्रदीप यादव को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल लिया था।
विज्ञापन

वारदात में शामिल गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के चौथी गांव निवासी अंकित यादव, मऊ जिले के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के कहीनौर गांव निवासी सर्वेश यादव उर्फ बबलू, उसी थाना क्षेत्र के मजखानी गांव निवासी पंकज यादव तथा महुआडीह थाना क्षेत्र के नेरुई अमवा गांव निवासी सूरज गौड़ मौके से भाग निकले थे। एसटीएफ ने इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंप दी थी। विवेचना कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र कर रहे हैं।
पुलिस ने सोमवार को मऊ जिले के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के कहीनौर गांव निवासी सर्वेश यादव उर्फ बबलू को धनगड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहां अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड सूरज गौड़ नेपाल में शरण लिए हुए है।
..
कोट
व्यापारियों के अपहरण की साजिश में शामिल बदमाश सर्वेश यादव उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले चार बदमाश जेल जा चुके हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें