खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में पड़ोसियों ने मारपीट कर ली। इसमें एक युवक का सिर फट गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की है। मुंडेरा खुर्द गांव निवासी सोनू चौहान का आरोप है कि रविवार की देर शाम को पड़ोसी आपसी विवाद को लेकर अपशब्द कहने लगे। वह कुछ समझ पाता तब तक हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।