फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का पिलर धंसा

Wed, 03 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के चखनी घाट पर निर्माणाधीन सेतु का धंसा पाया। 
विज्ञापन
भटनी। बरसाती नाला खनुआ के चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक पिलर धंस रहा है। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद पुल की गुणवत्ता पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिलर धंस नहीं रहा है, बल्कि बारिश के कारण कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे शीघ्र दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार सीमा के नजदीक भटनी क्षेत्र में खनुआ नाला बहता है। इस बरसाती नाले पर पुल नहीं होने की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को एक-दूसरे के क्षेत्र में जाने के लिए करीब 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चखनी घाट पर आवाजाही के लिए लोग बरसात के समय में नाव और अन्य दिनों में जलस्तर कम होने पर लकड़ी के पुल का प्रयोग करते हैं।
इससे हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। इसको देखते हुए भाटपार रानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयास से यहां पुल बनाने की मंजूरी मिली। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पुल का एक पिलर धंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
वहीं सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में हुई भारी बारिश और जलस्तर में बदलाव के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि विशेषज्ञों की टीम मौके का निरीक्षण कर रही है तथा आवश्यक मरम्मत कार्य कर जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
...
कोट..
पुल निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बारिश के चलते कुछ दिक्कतें आई हैं। मौके पर पहुंच इसकी कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवेक कुमार नायक, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें