- 8928 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
- ट्रेजरी में डबल लॉक में रखे गए हैं परीक्षा के प्रश्नपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीसीएस प्री परीक्षा रविवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 8928 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रोंं को ट्रेजरी के डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश आठ बजे से शुरू हो जाएगा। परीक्षा 45 मिनट पूर्व केंद्र का गेट लॉक कर दिया जाएगा। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने फुलप्रूप प्लान तैयार किया है। वहीं आयोग भी परीक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर बनाए हुए है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बाहर से अंदर तक लगे हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को पूरी तरह चेक करके ही अंदर जाने दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक केंद्र के गेट पर तीन पुरुष और दो महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। मोबाइल और इलेक्ट्रानिक गैजेट्स अंदर ले जाने की साफ मनाही है। परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी में रहेंगे। केंद्र के गेट का तालाबंद कर केंद्र व्यवस्थापक अपने पास रखेंगे। इस दौरान कोई अभ्यर्थी बाहर नहीं जा सकेगा। परीक्षा के समय आधे कक्ष निरीक्षक संबंधित विद्यालय के होंगे वहीं आधे बाहरी विद्यालय से लगाए जाएंगे।
कोट...........
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। यहां अभ्यर्थियों का प्रवेश आठ बजे से शुरू हो जाएगा। परीक्षा 45 मिनट पूर्व केंद्र का गेट लॉक कर दिया जाएगा। गेट की चाबी केंद्र व्यवस्थापक अपने पास रखेंगे। इस अवधि में किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
शिवनारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
इन केंद्रोंं पर आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज देवरिया, संत विनोबा पीजी कालेज, न्यू कालोनी, देवरिया, महाराज अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कालेज, बाबा राघवदास इंटर कालेज, गंगा प्रसाद इंटर कालेज मझगांवा, जनता इंटर कालेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कालेज डुमरी, जनता इंका सोनूघाट, लाला करम चंद थापर इंका बैतालपुर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा महाराज अग्रसेन बालिका इंका देवरिया, राजकीय पालिटेक्निक जीआई स्टेट औरा चौरी, शहीद रामचंद्र इंका बसंतपुर धूसी तरकुलवा, बाहर सिंह श्नीनेत इंका इंदूपुर, राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर, दुग्धेश्वरनाथ इंका रुद्रपुर, अभयानंद इंका, शिवधरिया, शिवाजी इंका, खुखुंदू, बापू इंका सलेमपुर, सतासी इंका रुद्रपुर और ज्ञान प्रकाश इंका भलुअनी को भी परीक्षा केंंद्र बनाया गया है।