फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुश्ती प्रतियोगिता में शिवानी ने जीता गोल्ड

Sun, 12 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा शिवानी।
विज्ञापन
सलेमपुर। राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में भटनी ब्लॉक के पिपरा दीक्षित गांव के एम एस हाई स्कूल की 10वीं की छात्रा शिवानी ने गोल्ड जीता है। नरेश कुमार की बेटी शिवानी ने 69वीं प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में 58किलो ग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती में चयनित होकर विद्यालय, जिले तथा मण्डल का नाम रोशन करने पर विद्यालय में जश्न का माहौल है। राहुल मिश्र वरिष्ठ कोच, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित, प्रबन्धक श्रीनारायण यादव, नितेश दीक्षित, मानवेंद्र तिवारी, यादवेश यादव, मनोज तिवारी, विवेक मिश्र राष्टीय पहलवान, साकेत दीक्षित, अजय यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें