रुद्रपुर। सीएचसी में उल्टी-दस्त के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को गर्मी का असर मरीजों की संख्या पर भी देखी गई। उल्टी-दस्त से परेशान तमाम मरीजों से डॉक्टर का कक्ष भरा रहा।
ओपीडी में दोपहर तक 185 मरीज देखे जा चुके थे। हिट वेव से बचाव के लिए तीन बेड का वार्ड बनाना गया है । डॉक्टर की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगी हुई है। डाॅ. एसके राव ने बताया कि उल्टी-दस्त के अधिक मरीज आ रहे हैं।
उन्होंने गर्मी में सावधान रहने, खूब पानी पीने, नंगे पैर बाहर न निकलने की सलाह दी। बीएचडब्लू विकास कुमार ने बताया कि गर्मी से बचाओ के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद