फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप का जिले में शुरू हुआ विरोध

Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय, एडेड और स्ववित्त पोषित माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप के आयोजन का निर्देश आया है। विभाग का दावा है कि समर कैंप से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होगा।
गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप आयोजित करने का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं और 15 मई के बाद ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। गर्मी की छुट्टियों में राजकीय ही नहीं अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में भी समर कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता वाली कमेटी को समर कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। कैंप के आयोजन एवं मानीटरिंग के लिए डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का समग्र विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

हर शुक्रवार को कैंप की समीक्षा की जानी है। इसके आयोजन में आने वाली समस्य का समाधान जिला समिति की ओर से किया जाएगा। उधर, डीआईओएस शिवनारायण सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश का हर हाल में राजकीय, एडेड व वित्तपोषित मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें